फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तालाब में गिरे युवक की तलाश में जुटे गोताखोर

Fri, 10 Oct 2025 07:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। मदारीपुर गांव में शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति के तालाब में गिरने की सूचना पर कई युवकों ने तालाब में कूदकर युवकों ने तलाश की, लेकिन गहराई अधिक होने के चलते कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

प्रधान ब्रजकिशोर ने बताया कि गांव के बाहरी छोर पर आबादी के पास स्थित तालाब में एक व्यक्ति के गिरने की कुछ युवकों ने जानकारी दी। इस पर गांव के जो युवक तैरना जानते थे उन्होंने तालाब में घुसकर व्यक्ति की तलाश की, लेकिन तालाब की गहराई ज्यादा होने के कारण कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने गांव के प्रत्येक घरों में जाकर जानकारी ली, जिस पर सभी के अपने घरों पर होने की जानकारी मिली। प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गोताखोरों को सूचना दी, लेकिन देर रात तक कोई नहीं पहुंचा। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि तालाब में कोई गिरा है या नहीं गोताखोरों के तलाश करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शनिवार को तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें