फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के घर में घुसे दो भाई, धारदार हथियारों से तीन को घायल कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव चौबला में दो सगे भाईयों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों को धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानी थाना क्षेत्र के गांव चौबला निवासी सुरेंद्र बृहस्पतिवार सुबह घर पर मौजूद थे। आरोप है कि दो सगे भाई तमंचे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने घर के आंगन मौजूद पत्नी पूनम पर हमला कर दिया। उससे बचाने आए पुत्र रितेन पर आरोपियों ने गोली चला दी। लेकिन गोली से वह बच गया। आरोपियों ने पुत्री वैशाली पर भी हमला बोल दिया। वहीं, चारपाई पर सो रहे बड़े पुत्र विवेक पर भी हमला कर धारदार हथियार से घायल कर दिया। घर में शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ जुटती देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घटना में घायल हुए पूनम, विवेक और वैशाली को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उन्हें डाक्टरों ने सुभारती अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित सुरेंद्र की तहरीर पर अमरपाल व उसके भाई संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पुत्र विवेक से बहला फुसलाकर मामूली धाराओं में तहरीर लिखवाकर रिपोर्ट दर्ज की है। कहा कि वह थाना पुलिस की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे। पुलिस ने इस मामले में अमरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। जानी थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह के मुताबिक जैसी तहरीर थाने में दी गई थी उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें