फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: होली पर बहन से मिलने जा रहे दो भाइयों की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 11 Mar 2020 06:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में होली पर बहन से मिलने जा रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर बहन से मिलने जा रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाई एक अन्य युवक के साथ बाइक पर जा रहे थे इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। मृतक के भतीजे की ओर से दूसरी बाइक के चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


बिजनौर में गांव मिर्जापुर ढीकली निवासी शेर सिंह अपने भाई कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा एवं हरीशचंद्र के साथ बाइक द्वारा होली पर अपनी बहन के घर गांव रवाना शिकारपुर जा रहे थे। स्योहारा रोड पर राजा का ताजपुर में बिजलीघर के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार कृष्णा की मौके पर मौत हो गई, जबकि शेर सिंह एवं हरीशचंद्र के अलावा दूसरी बाइक पर सवार संजय निवासी ग्राम पौटा एवं रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: मातम में बदली में खुशियां, एक परिवार के चार लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते हुए शेर सिंह ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। हरीशचंद्र, संजय और विपिन को हायर सेंटर ले जाया गया है। मृतक के भतीजे रिंकू की ओर से दूसरी बाइक के चालक संजय के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। बाइक सवार हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी। होली पर दो भाइयों की एक साथ हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें