उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मंगलवार को दुल्हैंडी पर हुए सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें शहर में गंगानगर और टीपी नगर क्षेत्र में सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हुई तो कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की शराब के सेवन से मौत हो गई।
वहीं देहात क्षेत्र में चार लोगों की सड़क हादसे में, एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर तो एक की शराब पीने से जान चली गई। उधर, मामूली टक्कर लगने या फिर रंग डालने पर दो समुदाय के लोगों के बीच कई जगहों पर मारपीट हुई। आठ जगहों पर सांप्रदायिक टकराव हुआ, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति को संभाला। एसएसपी, आईजी और एडीजी शहर में भ्रमण पर रहे। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों में आरएएफ और पीएसी अलर्ट रही।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/