फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, आरोपी कार सवार को भीड़ ने दबोचा

विज्ञापन
मेरठ-हापुड़ रोड पर हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
खरखौदा(मेरठ)। मेरठ-हापुड़ रोड पर तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे, वहीं बाइक कार में फंस गई और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी, लेकिन दोनों ही समय पर नहीं पहुंचे। समय पर इलाज न मिलने के कारण दोनों युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब सात बजे मेरठ से तेज रफ्तार कार हापुड़ की तरफ जा रही थी। गांव पांची मोड़ के पास ढाबे के पास कार ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दो युवक कई फीट उछलकर काफी दूर जाकर गिरे। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत कंट्रोल रूम और एंबुलेंस को सूचना दी। लोगों ने बताया कि एक घंटे तक न पुलिस आई न ही एंबुलेंस। युवक सड़क पर तड़पते रहे। समय पर इलाज न मिलने के कारण दोनों की मौत हो गई। वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला तो लोगों ने बाइक से पीछा कर उसे पकड़ लिया। लोगों ने उसे काफी देर बाद आई पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं पुलिस को एक मृतक युवक की जेब से मोबाइल और दूसरे की जेब से पैनकार्ड मिला है। पैन कार्ड पर आकिब पुत्र ताहिर निवासी गुलमर्ग रोहटा, मेरठ लिखा है, जबकि दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी।
दोनों ने पहन रखा था हेलमेट
हादसे का शिकार हुए दोनों युवकों ने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कई फीट उछलने के बाद सड़क पर गिरे, जिससे उन्हें काफी चोट आई। वहीं एक राहगीर ने बताया कि कार की लाइट भी नहीं जल रही थी। चालक कार को लहराकर चला रहा था। जिससे लग रहा था कि चालक नशे में था।
विज्ञापन

समय पर इलाज मिलता तो शायद बच जाती जान
मेरठ से हापुड़ के बीच में दो डायल 112 गाड़ी, तीन गाड़ी थाना पुलिस की गश्त करने के लिए है। प्रदेश सरकार का आदेश है कि स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस के साथ पुलिस की गाड़ी भी घायलों को भर्ती कराएगी, लेकिन यहां तो पुलिस सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। यदि समय पर युवकों को इलाज मिल जाता तो शायद उनकी जान बच जाती।

मेरठ। मेरठ-हापुड़ रोड पर पांची मोड़ के हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।- फोटो : KITHOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें