सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव पोहल्ली के पास बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां से एक युवक को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मेरठ के नूर नगर निवासी असद पुत्र अनवर और दानिश पुत्र जमशेद बाइक पर गांव पोहल्ली के पास स्थित महावीर कॉलेज की ओर जा रहे थे। वह हाईवे पर पोहल्ली गांव के पास पहुंचे तो अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर काफी दूरी तक घिसटते चले गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने असद की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।