मोदीपुरम - वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते एमएसबी ग्रुप के पदाधिकारी।
मोदीपुरम। दिल्ली-दून हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। कार चालक भी मौके पर रुक गया और घायलों का उपचार कराने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
दौराला निवासी अंकुर अपने दोस्त सोनू के साथ बाइक से रोहटा रोड किसी काम से गया था। बृहस्पतिवार दोपहर में दोनों युवक बाइक से वापस दौराला लौट रहे थे। बताया गया कि जिटौली फ्लाईओवर पार करते समय पल्लवपुरम की ओर जा रही एक कार की साइड बाइक से लग गई। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कार चालक ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त बाइक की मरम्मत के लिए हर्जाना भी दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और मामला शांत हो गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-