वहीं नजीबाबाद में प्राइवेट बस और ट्रक के बीच आमने सामने हुई भीषण टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि बस का चालक और ट्रक का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हरिद्वार मार्ग पर साहनपुर के निकट ट्रक और प्राइवेट बस की आमने सामने टक्कर हो गई। बृहस्पतिवार की देर रात हुई घटना में दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के चालक करीब पौन घंटा तक क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे रहे। सूचना मिलने पर पहुंचे थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, एसएसआई राजवीर सिंह, एसआई संजय यादव, करमजीत सिंह, नीरज कुमार, महेश मलिक ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों चालकों को क्रेन के जरिए कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों से निकालकर प्राइवेट उपचार दिलाया। ट्रक का चालक खंडसाल नहटौर निवासी 35 वर्षीय सतीश के दोनों पांवों और शरीर में गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान देर रात उसकी मृत्यु हो गई। उधर, ट्रक के परिचालक अकबराबाद निवासी वसीम और प्राइवेट बस के चालक गांव गढ़वाला नजीबाबाद निवासी अजीत उर्फ मोनू को घटना में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर लगभग पौन घंटा हाईवे का यातायात ठप रहा। दोनों ओर लगभग एक-एक किलोमीटर जाम लग गया। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ जाम खुलवाया। घटना में दोनों वाहन चालक साइड से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक के परिचालक वसीम ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
संयोग से बस खाली थी
प्राइवेट बस पर संयोग से खाली थी। अन्यथा बड़ा हादसा संभव था। गढ़वाला निवासी बस चालक अजीत निकट के पेट्रोल पंप से बस में तेल डलवाकर वापस लौट रहा था, तभी उसके गांव के निकट हादसा हो गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/