फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, 10 पिस्टल, 15 मैगजीन बरामद

Mon, 11 Sep 2017 09:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
दो हथियार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ में क्राइम ब्रांच और सिविल लाइन पुलिस ने अवैध असलहा सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि दोनों के पास से 10 पिस्टल और 15 मैगजीन बरामद की गई है। यह गिरोह मुंगेर से असलहा लाकर सप्लाई करता है। पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई। इससे पहले भी मेरठ में ऐसे कई गिरोह पकड़े जा चुके हैं। 
विज्ञापन


वहीं कंकरखेड़ा पुलिस ने भी आज दो बदमाशों को पकड़ा है। बताया गया कि दोनों बदमाश किसी की हत्या करने की फ़िराक में घूम रहे थे। उनके पास से एक तमंचा और 5 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

पढ़ें : प्रेमिकाओं को खुश करने के लिए करते थे लूट, पुलिस ने दबोचा तो कबूली 100 वारदातें
विज्ञापन

चार बदमाशों को पकड़ा गया था

10 पिस्टल और 15 मैगजीन बरामद
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी मेरठ में इंचौली पुलिस ने क्षेत्र के नंगली ईशा गांव से एक लेडी डॉन सहित चार बदमाशों को पकड़ा गया था। पुलिस ने बदमाशों के पास से काफी मात्रा में हथियार, चोरी की बाइक बरामद की थी। बदमाशों ने पूछताछ में बताया था कि करीब तीन दर्जन से अधिक लूट-डकैती की घटनाओं को उनका गैंग अंजाम दे चुका है। गिरोह के सदस्य महिला के सहारे राहगीरों से लूटपाट करते थे।  पुलिस ने चारों बदमाशों को जेल भेज दिया थे। 

पकड़े गये आरोपी
-  साजन उर्फ कल्लू पुत्र महीपाल  निवासी नंगली ईशा थाना इंचौली 
-  मोहित ठाकुर उर्फ कृष्णानन्द पुत्र कतार सिंह निवासी नंगली ईशा, थाना  इंचौली 
-  नीटू पुत्र कृष्णपाल निवासी किशोरीपुर, थाना  इंचौली  
-  रूकसार पुत्री हसीन निवासी इंचौली

पढ़ें : सज धजकर नए कपड़े पहनकर सुनसान रास्ते पर हो जाती थी खड़ी...फिर मांगती थी लिफ्ट

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें