फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की कार सहित दो गिरफ्तार, 20 दिन पहले मेडिकल थाना क्षेत्र से चोरी की थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की कार सहित दो गिरफ्तार, 20 दिन पहले मेडिकल थाना क्षेत्र से चोरी की थी
विज्ञापन

खरखौदा। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान चोरी की एक स्विफ्ट डिजायर कार के साथ दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ किठौर बृजेश कुमार सिंह के अनुसार, बृहस्पतिवार रात खरखौदा पुलिस की एक टीम दरोगा सुखबीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। रात्रि में करीब 11.40 बजे मेरठ की ओर से एक बिना नंबर की कार आती दिखी। टीम ने उसे रोका तथा गाड़ी में सवार चालक सहित तीन लोगों से कागजात मांगे। लेकिन कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं मिला। पुलिस ने कार में सवार तीनों युवकों को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो एक युवक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में अपना नाम जुबेर पुत्र मुजकिकर निवासी जमना नगर खरखौदा व प्रवीण पुत्र कालीचरण निवासी गांव अब्दुल्लापुर, थाना भावनपुर बताया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने यह गाड़ी 20 दिन पहले मेडिकल थाना क्षेत्र से चोरी की थी। फरार साथी का नाम संदीप पुत्र महेंद्र निवासी देवली कट के पास खानपुर नई दिल्ली बताया है। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें