फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपीनगर आत्महत्या मामले में मुकदमा, जल्द गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की आत्महत्या के मामले में पुत्रवधू सहित चार नामजद
विज्ञापन

मेरठ। ससुरालियों की दुश्वारियों से तंग आकर आत्महत्या करने वाले युवक के मामले में टीपीनगर पुलिस ने केस पंजीकृत कर लिया है। युवक के पिता की ओर से दी गई तहरीर में पुत्रवधू सहित चार लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस जल्द साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई करेगी।
टीपीनगर मलियाना निवासी मनोज ने एक जुलाई की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुबह घटना का पता चलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मरने से पहले मनोज ने एक वीडियो तैयार सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसमें मनोज ने अपनी मौत के लिए पत्नी शालू के अलावा ससुर कंछिद, साले दीपक और सास को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज के पिता सतीश ने इसी को आधार बनाते हुए थाने में तहरीर दी थी। टीपीनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत कर लिया। थाना पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें