फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में डंडा मारकर युवक से मोबाइल लूटने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन में डंडा मारकर युवक से मोबाइल लूटने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है। इस हमले में युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर घायल हो गया था। अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।
सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव सावंतखेड़ी निवासी राहुल 27 जुलाई को सरधना क्षेत्र के भामौरी गांव में अपने मामा विजयपाल के घर आया था। यहां से अगले दिन अपने दोस्त की गाजियाबाद स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। सिटी स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था। फुटरेस्ट पर बैठकर किसी से फोन पर बात कर रहा था। ट्रेन धीमी गति से चल रही थी। टीपीनगर थाने की मंडी चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास खड़े बदमाशों ने राहुल के सिर में डंडे से जोरदार प्रहार किया। वह चलती ट्रेन से गिर गया। बदमाश उससे मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और डकैती की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार रात सब्जी मंडी दिल्ली रोड के पास से विकास नगर नई बस्ती निवासी कमल उर्फ दाता और आंबेडकर चौक नई बस्ती निवासी रोहन उर्फ कांचा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सूखा नशा करते हैं और खर्चे के लिए रेलवे ट्रैक किनारे जहां ट्रेन धीमी गति से चलती है, वहां फुटरेस्ट पर बैठे यात्रियों के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल आदि छीन लेते हैं और उन्हें बेचकर अपनी जरूरतें पूरी करते हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट, लूट आदि के मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें