मेरठ। नगर निगम में निर्माण विभाग के टेंडरों को नियमों के विपरीत लॉटरी प्रणाली के माध्यम से आवंटन का आरोप लगाते हुए पूर्व पार्षद ने कमिश्नर से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में सभी ठेकेदार एल-1 घोषित हो जाते हैं। यह प्रणाली न तो एनएचएआई और न ही लोनिवि में लागू होती है। उन्होंने बताया कि पूर्व नगर आयुक्त मनीष बंसल ने यह प्रक्रिया बंद कर दी थी, लेकिन अब फिर से इसे शुरू कर दिया गया है। इससे राजस्व हानि की जिम्मेदारी किसकी है, यह जांच का विषय है। संवाद