फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: दीपावली पर शहर में इक्टठा हो गया ढाई हजार टन कूड़ा, नींद से नहीं जागे निगम के कर्मचारी

Wed, 26 Oct 2022 08:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ शहर में जमा हुआ कूड़ा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ में दीपावली पर पटाखों के अवशेष के कारण शहर में ढाई हजार टन कूड़ा जमा हो गया। मंगलवार को भले ही सरकारी अवकाश नहीं था, लेकिन निगम के कुछ अधिकारी और कर्मचारी अघोषित अवकाश पर रहे। कूड़ा लेने के लिए वाहन डिपो से गाड़ी भी कम ही निकलीं।

विज्ञापन


निगम कर्मचारियों ने सोमवार को सफाई कार्य के बाद जगह-जगह रंगोली सजाई। मंगलवार को शहर की सफाई नहीं की गई। शहर में प्रतिदिन 900 से एक हजार मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। दीपावली पर पटाखे जलाने जाने के बाद कूड़ा दोगुना हो गया।

यह भी पढ़ें: Baghpat: राम रहीम ने शिष्या को दिया रूहानी दीदी का नाम, यूटयूब पर हनीप्रीत को कर रहा है प्रमोट
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में साकेत, पांडव नगर, प्रभात नगर, शास्त्रीनगर, जागृति विहार, फूलबाग कालोनी, सूरजकुंड, बुढ़ाना गेट, घंटाघर, लाला का बाजार, सुभाष बाजार, खंदक बाजार, ब्रह्मपुरी, बागपत रोड जैन नगर, मलियाना, मोहकमपुर, सरस्वती लोक, माधवपुरम, कंकरखेड़ा, गंगानगर, पल्लवपुरम आदि इलाकों में सड़कों पर पटाखों का कचरा बिखरा पड़ा रहा।

यह भी पढ़ें: हादसों का कहर: दीपावली के बाद पांच परिवारों में पसरा मातम, तीन दोस्तों समेत पांच की मौत, हर तरफ मचा कोहराम
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें