मेरठ। लोहियानगर पुलिस ने रिलायंस जियो के टावर से चोरी करने वाले समर गार्डन लिसाड़ी गेट निवासी आमिर और महलका फलावदा निवासी साहिम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चुराया गया सामान भी बरामद किया है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एक मार्च को गांव बजोट स्थित टावर से केबल समेत काफी सामान चोरी किया गया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। लोहियानगर पुलिस ने दोनों आरोपियों आमित और साहिम को बजौट अंडरपास से गिरफ्तार किया। अन्य आरोपी सलमान निवासी लिसाड़ी गेट और समीर निवासी लिसाड़ी गेट अभी हाथ नहीं आए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि घटना में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो और टावर का सामान बरामद किया गया है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।