पशुओं को जहर देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
मवाना। थाना पुलिस ने पशुओं को जहर देकर मारने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक मुर्दा मवेशी का ठेकेदार है।
पुलिस ने बताया कि जहर खुरानी की घटना करने वाले अभियुक्त सद्दाम दर्जी पुत्र बहीदूद्दीन उर्फ सुक्के दर्जी निवासी जाट कॉलेज के पीछे तथा बशीर पुत्र अलीमुद्दीन निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जहर के दो पैकेट तथा बाइक बरामद की है। जिसके संबंध में शुभम चौहान पुत्र ऋषिपाल ततीना ने रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि इन्हीं आरोपियों द्वारा पूर्व में गांव ततीना में डेविड के भैंसे को जहर देकर मारने की घटना की गई थी। डेविड की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपी बशीर को मृत पशुओं की खाल उतारने व निस्तारित करने के लिए जिला परिषद् से ठेका मिला हुआ है। अभियुक्त गैंग बनाकर पशुओं को जहर देकर मारने का कार्य करते हैं। संवाद