फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना नगर में नहीं दिखा साप्ताहिक बंदी का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना नगर में नहीं दिखा साप्ताहिक बंदी का असर
विज्ञापन

सरधना। नगर में शनिवार को साप्ताहिक बंदी का दिन था। इस बार बंदी को सफल बनाने के लिए सरधना व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष एवं सपा नेता पंकज जैन द्वारा भी व्यापारियों से सहयोग मांगा गया था। साथ ही दुकान खोलने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई कराने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद बाजार में कुछ जगहों पर दुकानें दिनभर खुली रही।
विज्ञापन

सरधना में साप्ताहिक बंदी को लेकर बीते शनिवार को नगर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा कुछ दुकानदारों से दुकानें खोलने पर चाबी ले ली गई थी। जिस पर दुकानदारों ने हंगामा किया था। इस मामले में सरधना व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पंकज जैन ने मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ई को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि साप्ताहिक बंदी के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी को फोर्स उपलब्ध कराया जाए, ताकि बंदी को सफल कराया जा सके। वहीं साप्ताहिक बंदी को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को पंकज जैन द्वारा व्यापारियों से अपील की गई थी। लेकिन शनिवार को उसका कोई असर बाजार में दिखाई नहीं दिया। बाजार में कई जगहों पर दुकानें खुली रही। वहीं, इस दौरान बाजार में दुकानें बंद कराने को न तो सरधना व्यापार मंडल के पदाधिकारी दिखाई दिए और न ही श्रम प्रवर्तन अधिकारी उषा वर्मा ही दिखाई दी।
विज्ञापन

वहीं, श्रम प्रवर्तन अधिकारी उषा वर्मा का कहना है कि माह का द्वितीय शनिवार का अवकाश होने के कारण सरधना नहीं जा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें