मेरठ। ट्रांसपोर्टर के कर्मचारियों के साथ लाठी डंडों से मारपीट करने वाले दो आरोपी ब्रह्मपुरी माधवपुरम निवासी रितिक और हाफिजाबाद मेवला टीपी नगर निवासी रविकांत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
दिल्ली चुंगी निवासी सत्यम और शिवम अपने परिवार के साथ रहते है। उनका ट्रांसपोर्ट नगर में विन जर्नल के नाम से ट्रांसपोर्ट का काम है। शनिवार सुबह अपने ट्रांसपोर्ट के कार्यालय पर सत्यम और शिवम बैठे थे। इसी दौरान परतापुर के कुंडा गांव का रहने वाला प्रशांत पास में वेज बिरयानी की दुकान पर गया था। इस दौरान वहां पर पड़ोस में रहने वाले एक रितिक और मोलू शर्मा से विवाद हो गया। आरोप है कि मोलू शर्मा और रितिक अपने दस साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर आए और प्रशांत की पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर मारपीट करने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रितिक और रविकांत को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मोलू शर्मा समेत कई आरोपी फरार चल रहे है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।