फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सूरजकुंड पार्क में पिटाई करने वाले दो आरोपी पकड़े, बाकी की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में किया पेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सूरजकुंड पार्क में युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फूलबाग कॉलोनी निवासी आयुष कश्यप व आर्यनगर निवासी कमल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
सूरजकुंड पार्क में कुछ युवकों के बीच मारपीट का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसमें शामिल युवकों की पहचान शुरू की। जांच के दौरान मारपीट करने वाले युवकों की पहचान दो आरोपियों की पहचान आयुष कश्यप और कमल के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में पता चला कि पिटने वाला युवक दो किशोरों से गाली-गलौज कर रहा था। इसी को लेकर उन्होंने युवक पर अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय का कहना है कि अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें