फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि के नाम पर 15 लाख की ठगी, पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

Mon, 27 Apr 2020 07:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सहारनपुर पुलिस ने पतंजलि के नाम पर 15 लाख की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठगों की निशानदेही पर लगभग सारा माल बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा।

विज्ञापन


एसओ फतेहपुर मनोज चौधरी ने बताया अलीगढ़ निवासी परवेज ने छुटमलपुर के सहारनपुर रोड पर अपनी कंपनी का ऑफिस बनाया है। वह जड़ी बूटी भी खरीदते हैं। इसके लिए उन्होंने स्थानीय निवासी तंजीम को केयर टेकर के रूप में रखा है। 13 अप्रैल को दो ठगों ने पतंजलि की फर्जी मेल आईडी बनाकर परवेज की कंपनी को परचेज ऑर्डर जारी कर करीब 15 लाख रुपये मूल्य की पांच हजार किलोग्राम सोंठ मंगवा ली। समय पर भुगतान नहीं होने पर पीड़ितों ने पतंजलि के हरिद्वार कार्यालय संपर्क किया तो उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

यह भी पढ़ें: जमातियों के संपर्क में आए पश्चिमी यूपी के 38 हजार लोग रडार पर, सर्विलांस से हो रही तलाश
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार की सुबह मामले का खुलासा कर गागल हेड़ी थाने के लक्ष्मी औद्योगिक क्षेत्र कुम्हार हेड़ा से सोहेल मिर्जा पुत्र शहजाद निवासी गंदेवडा थाना बेहट और तनवीर पुत्र मो. कलीम निवासी ग्राम रेती चौक पठानपुरा थाना देवबंद को दबोचा। इनके पास से एक ट्रक में लदी पांच हजार किलोग्राम सोंठ सहित लैपटॉप और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा। एसओ ने बताया कि उक्त दोनों नामी कंपनियों की मेल आईडी बनाकर फर्जी परचेज ऑर्डर कर माल हड़पने का धंधा करते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें