फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो आरोपियों ने की थी मोहन की हत्या, तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। भलसोना गांव के जंगल में लेनदेन को लेकर सोरम निवासी मोहन की हत्या दो अमित व एक अन्य आरोपी ने की थी। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों ने ईंट से प्रहार कर हत्या करने के बाद शव नहर के किनारे खेत में डाल दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि भलसोना के जंगल में रविवार को संजय के खेत में एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी पहचान मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सोरम निवासी मोहन (45) के रूप में हुई थी। सिर पर ईंट से कई वार कर उसकी हत्या की गई थी। परिजनों ने गांव के ही रहने वाले अमित पर मोहन की हत्या करने का आरोप लगाया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 60 हजार रुपये के लिए मोहन की हत्या की गई है।
उधर, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों ने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया है। हत्या में शामिल दूसरे आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मोहन ने अपने गांव निवासी दोस्त अमित से साठ हजार रुपये उधार लिए थे। वह रुपये वापसी का कई बार तकादा कर चुका था। जिसे मोहन लौटा नहीं पा रहा था। इस पर आरोपी ने साजिश रच कर मोहन की हत्या कर दी।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच के दौरान एक अन्य आरोपी की भी वारदात में शामिल होने की जानकारी मिली है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें