मवाना। कोचिंग के लिए जा रही कक्षा दसवीं की छात्रा के साथ नालंदा काॅलोनी के पास एक युवक व किशोर द्वारा छेड़छाड़ की गई। अभिभावकों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से एक आरोपी को जेल तथा नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया।
नगर निवासी व्यक्ति ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी कक्षा दसवीं की छात्रा है। वह प्रतिदिन कोचिंग के लिए जाती है। काफी समय से ढोलापुरी निवासी अनस अपने दोस्त मोहल्ला हीरालाल निवासी किशोर के साथ काफी समय से पीछा कर रहे थे तथा अश्लील टिप्पणी करते थे। सोमवार की सुबह 8:00 बजे बेटी को कोचिंग के लिए भेजा। स्वयं वह पीछे-पीछे गया।
जब बेटी में रास्ते में पहुंची तो अनस व उसके दो साथी बिना नंबर की बाइक पर पहुंचे तथा बेटी का रास्ता रोक लिया।
आरोपी अश्लील टिप्पणी करने लगे। अनस बेटी का दुपट्टा खींचते हुए अश्लील हरकत करने लगा। तभी पीछे से वह पहुंच गया तथा अनस को पकड़ लिया। तीनों आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई की। कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर अनस व उसके नाबालिग साथी को बाइक सहित दबोच लिया। तीसरा साथी धमकी देते हुए मौके से भाग निकला।
थाना प्रभारी ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अनस को जेल भेज दिया है। मोहल्ला हीरालाल निवासी नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।