फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक फूड का आर्डर देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद किया गया सामान स्रोत पुलिस
विज्ञापन
हस्तिनापुर (मेरठ)। थाना पुलिस ने क्षेत्र के बस्तौरा नारंग निवासी कुछ लोगों को ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर सामान बरामद किया है। उक्त आरोपी ने बरेली स्थित एक फैक्टरी से फोन पर आर्डर देकर जंक फूड मंगाया और सामान लेकर भुगतान नहीं किया। आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया। पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बरेली के थाना सीबी गंज के गांव खना गौटिया निवासी उस्मान अली पुत्र साहब शाह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बरेली में उनकी आरबी फूड्स प्रोडक्ट्स कंपनी है। जिसमें वह चिप्स, कुरकुरे आदि जंक फूड बनाते हैं। बीते शुक्रवार को क्षेत्र के गांव बस्तौरा नारंग निवासी सचिन कुमार ने कॉल कर अपना आर्डर बुक कराया। शनिवार को टाटा ऐस गाड़ी में माल लादकर बस्तौरा के लिए रवाना हो गए। उन्होंने रास्ते में कॉल किया तो उसने माखननगर जाने वाले रास्ते पर रजबहे की पुलिया पर बुला लिया और वहां आधा सामान उतारकर कहा कि पैसे मवाना में देंगे। उसने आधा माल मवाना बस स्टैंड पर उतारने के लिए कहा। इसके बाद वह फरार हो गया और फोन भी बंद कर लिया।
थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए सचिन व उसके अन्य साथियों की मोबाइल की लोकेशन ली और बहसूमा थाना के सैफपुर फिरोजपुर गांव में आरोपी अभिषेक, गौरव व अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक टाटा ऐस गाड़ी, एक बाइक, 13 पंखे व दो पाॅलिथीन में भरे खाद्य पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जबकि एक आरोपी सचिन अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें