फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गन्ना कोल्हू में बारह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पिता को बेहोश अवस्था में निर्वस्त्र पड़ी मिली बेटी

Sun, 10 Dec 2023 11:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दोघट में गन्ना कोल्हू में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव के पास गन्ना कोल्हू में 12 वर्षीय बच्ची निर्वस्त्र अवस्था में बेहोश पड़ी मिली। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में कोल्हू किराये पर लिया हुआ। उसका परिवार भी उसकी के साथ रहता है। व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि शनिवार की रात कोल्हू के छप्पर में एक मजदूर के साथ सोया हुआ था। उसकी 12 वर्षीय बेटी अंदर कमरे में सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। रात में गांव का ही एक युवक कोल्हू में आया और तमंचे के बल पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर आरोपी वहां से भाग निकला।

रात में उसकी आंख खुली तो वह कमरे में गया। उसकी बेटी निर्वस्त्र अवस्था में बेहोश पड़ी हुई थी। बेटी के होश में आने पर उसने पिता को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस रात में नहीं पहुंची। रविवार की सुबह पीड़ित परिवार आरोपी के घर घटना की शिकायत करने गए तो आरोपी ने उन्हें मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। जिसके बार परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें