बिजनौर जिले में एक और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉक्टर पीआर नायर ने बताया कि यह नया केस मिलने के साथ ही अभी तक जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कुल 27 हो गई है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलदौर में कुल 27 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। इनमें 18 मरीज बिजनौर तथा नौ मरीज जनपद मुरादाबाद के हैं। बिजनौर जिले के छह मरीज संभल और दो मरीज मुरादाबाद में भर्ती हैं।
उन्होंने बताया कि मोहल्ला चाहशीरी का यह व्यक्ति कश्मीर जमात में शामिल होकर लौटा था। पुलिस ने इस जमाती को घर से निकलकर पूरे मोहल्ले को सील कर दिया गया है।