फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुषार के परिजनों ने गढ़ रोड किया जाम, मां कार के आगे लेटी

विज्ञापन
सुनील कैथवास...मेडिकल थाना क्षेत्र में मृत मिले तुषार के परिजनों ने गढ़ रोड पर लगाया जाम।
विज्ञापन
मेरठ। काली नदी के पास राली चौहान-गेसूपुर मार्ग तुषार का गोली लगा शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश बढ़ गया। परिजन बृहस्पतिवार रात से ही तुषार को तलाश रहे थे। मृतक की पहचान होने के बाद भावनपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी पर भेज दिया। परिजन भी पहुंच गए। करीब पौने दस बजे परिजन और रिश्तेदार मोर्चरी पहुंचे और मेडिकल कॉलेज के सामने गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

मां बबीता, बहन प्राची, गुनगुन और भाई कृष्णा के साथ काफी संख्या में लोगों ने जाम लगाया। मां बबीता और बहन गुनगुन गढ़ रोड पर एक कार के आगे लेट गई। वह तुषार के हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी रही। परिजनों और रिश्तेदारों ने शव के पोस्टमार्टम से भी मना कर दिया। गढ़ रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं। राहगीर कॉलोनियों से होकर अन्य मार्गों से निकले। जाम की सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस, भावनपुर पुलिस के साथ सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह पहुंचे। सीओ ने परिजनों को हर संभव न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद एक घंटे से जारी जाम को खोल दिया। जाम खुलने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्यवाही की, इसके बाद शाम को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। सीओ ने बतााया कि परिजनों ने गढ़ मुक्तेश्वर में ब्रजघाट पर लेकर शव को दाह संस्कार किया है।

युवती के परिजनों ने तुषार के पिता और भाई से की मारपीट
-बृहस्पतिवार रात को ही मां बबीता ने मेडिकल थाने पर दर्ज कराई थी रिपोर्ट
मेरठ। मेडिकल कॉलेज थाना क्षेत्र के सराय काजी आवास विकास कालोनी मकान नंबर 112 सेक्टर चार निवासी तुषार के पिता संजय सैनी भी मजदूरी करते हैं। कॉलोनी की दूसरी गली में रहने वाली काजल से तुषार को कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तुषार दो साल पहले काजल को लेकर चला गया था। इस मामले में कोर्ट में इन दिनों ट्रायल चल रहा है। बृहस्पतिवार को कोर्ट में तारीख थी। तुषार के परिजनों के अलावा काजल और उसके परिजन भी तारीख पर गए थे। शाम के समय काजल को लेकर तुषार बहन प्राची के पास गया था। बताया गया कि वहां पर युवती से तुषार ने अपने पक्ष में बयान देने को कह था, मगर युवती ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर तुषार उसे स्कूटी पर बैठा कर लेकर जा रहा था, तब युवती स्कूटी से कूद गई थी। उसने थाने पर सूचना देकर बताया था कि तुषार उसकी स्कूटी लेकर भाग गया, जिसमें उसका मोबाइल फोन भी है, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

देर रात युवती ने यह बात परिजनों को घर जाकर बताई। परिजनों ने तुषार के घर पहुंचकर उसके पिता संजय और भाई कृष्णा के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया था। रात में ही तुषार की मां बबीता ने मेडिकल कॉलेज थाना पहुंच कर युवती के भाई अंकित, बहन कंचन और पड़ौसी मोनू के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल कॉलेज थाना पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की थी। शुक्रवार सुबह तुषार को गोली लग शव मिला।
-
फोरेंसिक टीम ने की जांच, सीसीटीवी फुटेज और लॉकेशन देखी जाएगी
फोरेसिंक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। मौके से मिले तमंचे को भी फोरेसिंक लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि पता लग सके कि उस पर फिंगर प्रिंट्स किसके हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जाएगी। मृतक के अलावा आरोपियों की बृहस्पतिवार की लॉकेशन की भी जांच की जाएगी। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी ली जाएगी। तमाम बिंदुओं पर जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
-
कान, नाक काटने की रही चर्चा
तुषार के कान और नाक काटने की भी चर्चा सोशल मीडिया पर रही। अधिकारियों ने घटनास्थल का मृतक का फोटो सभी को दिखाया और बताया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ, मौत आंख पर गोली लगने से हुई है।
-
मौत से 17 घंटे पहले किया पोस्ट...ये तूने अच्छा नहीं किया
तुषार का सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ पोस्ट अपलोड किया गया है। इसमें तुषार युवती के साथ दिख रहा है। पोस्ट पर तुषार ने लिखा- ये तूने अच्छा नहीं किया। वीडियो में तुषार के साथ युवती भी है। बैकग्राउंड में गीत भी सुनाई दे रहा है। पुलिस ने वीडियो और पोस्ट को भी साक्ष्य के रूप में लिया है। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सभी पहलुओं पर बारीकी के साथ जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें