फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को जमकर धुना और फिर...

Wed, 11 Jul 2018 02:43 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। टॉफी दिलाने के बहाने आरोपी बच्ची को एकांत जगह पर ले गया और वहां उसके बलात्कार करने की कोशिश की। वहीं परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में बुधवार को एक छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। आरोपी पड़ोस का रहना वाला है और उसकी उम्र महज 13 साल है।

बताया गया कि वह मासूम बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था। जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इस बीच बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद परिजनों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, बेहोशी की हालत में फेंक गए दरिंदे

विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर ले ली है। पुलिस ने कार्रवाई का पूरा आश्वासन देकर पीड़ित परिजनों को घर भेज दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें