फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम लूट का प्रयास, सायरन बजा तो भागे बदमाश

विज्ञापन
खरखौदा में चोरों द्वारा तोड़ा गया एटीएम केबिन का गेट। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
खरखौदा। खरखौदा में इंडिया वन के एटीएम में चोरों ने एटीएम के केबिन का गेट तोड़कर मशीन चोरी का प्रयास किया। मशीन चोरी न कर पाने पर कांच का गेट चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

थाना से चंद कदम की दूरी पर इंडिया वन का एटीएम है। यहां गार्ड की तैनाती नहीं है। सोमवार रात चोरों ने एटीएम केबिन का गेट तोड़ लिया। उसके बाद मशीन को उखाड़कर ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान केबिन में लगा सायरन बज उठा। जिस पर चोर मशीन नहीं उखाड़ सके और केबिन का उखाड़ा गया कांच का गेट ही अपने साथ ले गए। इस मामले में दुकान मालिक विनोद शर्मा द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैंक व एटीएम की सुरक्षा को तैनात है फैंटम
खरखौदा में पांच बैंक व चार एटीएम हैं। सभी बैंक थाना से 100 मीटर की दूरी के दायरे में ही हैं। बाजार, बैंक, एटीएम की सुरक्षा के लिए फैंटम तैनात की गई है। इसके बावजूद चोर कई एटीएम में चोरी करने का प्रयास कर चुके है। सोमवार को भी फैंटम तैनात थी, फिर भी चोर घटना को अंजाम दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें