फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज परिचालक ने रूट पर बस रोक मनाई भैया दूज, यात्रियों से अनुमति लेकर बुलाया था बहन को

Tue, 29 Oct 2019 10:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
रोडवेज बस कंटक्टर ने रूट पर ही बनाया भैया दूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंगलवार को भाई दूज पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। दीपावली अभियान पर छुट्टी नहीं मिलने पर एक परिचालक ने अपनी बहन को रूट पर ही बुला लिया और बस रुकवाकर अपनी बहन से टीका कराया। इसके बाद वह बस लेकर आगे बढ़ गया।

विज्ञापन


मामला सोहराबगेट डिपो की मेरठ से फिरोजाबाद तक चलने वाली बस संख्या यूपी 15बीटी-9127 का है। इस बस पर तैनात आगरा के खड़ौली निवासी परिचालक चरण सिंह को दीपावली अभियान के चलते छुट्टी नहीं मिली थी। इस पर उन्होंने अपनी बहन को रूट पर ही बुला लिया और फिरोजाबाद जाते समय तय स्थान पर बस रोककर अपनी बहन से टीका कराया।

इस दौरान उसके भांजे ने वीडियो भी बनाई। इसके बाद वायरल हुई वीडियो को देखकर रोडवेज कर्मियों ने भी चरण सिंह को बधाई दी। इस बारे में चरण सिंह ने बताया कि त्योहार के साथ ड्यूटी भी जरूरी है। उनकी बस में भी काफी यात्री ऐसे थे जो भाई दूज के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने सवारियों से इस बारे में बात करने के बाद ही अपनी बहन को रूट पर ही बुला लिया था। सोहराबगेट डिपो के स्टेशन प्रभारी मदनपाल सिंह ने बताया कि चरण सिंह के भाई दूज मनाने के इस अनोखे अंदाज को सभी ने सराहा है। ड्यूटी के साथ अगर त्योहार भी मन जाए तो इसमें बुरा क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें