मेरठ के दिल्ली रोड स्थित बहादुर मोटर्स के सामने गुड्स करियर ट्रक मिट्टी में धंसकर RRTS पुल के नीचे फंस गया। इससे दोनों तरफ भीषण जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस मौके पर है, लेकिन फुटबॉल चौक से रूट डायवर्जन नहीं किया गया।
शहर के दिल्ली रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह से भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। बहादुर मोटर्स के सामने एक गुड्स करियर ट्रक अचानक सड़क के किनारे मिट्टी में धंस गया और आरआरटीएस (RRTS) के निर्माणाधीन पुल के नीचे जाकर फंस गया।
घटना के बाद दोनों ओर से ट्रैफिक पूरी तरह थम गया। सुबह से दोपहर तक दिल्ली रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस पहुंची, लेकिन दो घंटे बाद भी ट्रक को बाहर नहीं निकाला जा सका।