फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से नौचंदी पटेल मंडप के कार्यक्रम हुए स्थगित

विज्ञापन
इकरार अहमद..... मूसलाधार बारिश से मेला नौचंदी में हुआ जल भराव।
विज्ञापन
मेरठ। बारिश के कारण नौचंदी पटेल मंडप में भी बुधवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो सके। एक कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा तो एक आयोजन को स्थगित करना पड़ा। बारिश के कारण पब्लिक कार्यक्रम में पहुंच ही नहीं सकी। पहले कार्यक्रम में शाम को मनोज वर्मा के द्वारा म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। उन्होंने धीरे-धीरे मेरी जिंदगी में आना..., मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू और ए काश के हम होश में अब आने न पाए तीन ही गीत गए थे कि कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया गया। इस दौरान मेला समिति सदस्य नासिर सैफी, शाहिद आदि रहे। देर शाम में एक और म्यूजिकल नाइट होनी थी जिसे स्थगित करना पड़ा। अब यह प्रोग्राम गुरुवार को शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगा।
विज्ञापन

-
सिविल लाइन के पांडव नगर में तारों पर गिरी पेड़ों की शाखा, बत्ती गुल
मेरठ। तेज हवा और बारिश के बाद सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र के पांडव नगर में बिजली के तारों पर पेड़ों की शाखाएं गिर गई। इस कारण क्षेत्र में 3 घंटे तक बिजली नहीं रही। बारिश बंद होने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तारों के ऊपर से पेड़ों की शाखाओं को हटाया। इसके बाद ही इलाकों में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। इसके अलावा शहर के कई अन्य इलाकों में भी यही हाल रहा।

इकरार अहमद..... मूसलाधार बारिश से मेला नौचंदी में हुआ जल भराव।

इकरार अहमद..... मूसलाधार बारिश से मेला नौचंदी में हुआ जल भराव।

इकरार अहमद..... मूसलाधार बारिश से मेला नौचंदी में हुआ जल भराव।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें