परतापुर क्षेत्र में हुई दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
परतापुर थाना क्षेत्र में गगोल रोड पर शनिवार सुबह एक कैंटर ट्रक से टकरा गया। इससे कैंटर में सवार 20 से अधिक लोग घायल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैं टर में फ ंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और निजी हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार कराया।
परतापुर थाना क्षेत्र के खेड़ा बलरामपुर निवसी रमेश फौजी अपने बेटे की जात लगवाने के लिए शनिवार को परिवार, रिश्तेदार और पड़ोसी लोगों के साथ कैंटर से मंडोला जा रहे थे। कैंटर में महिलाओं और बच्चों समेत करीब तीस से अधिक लोग सवार थे। गगोल रोड पर स्कार्पियो को बचाने के चक्कर में कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इस पर वहां चीख पुकार मच गई। कैंटर में आगे की तरफ बैठे लोग बुरी फंस गए। सूचना देने पर करीब आधे घंटे पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में रमेश फौजी, धर्मवीर, कमलेश, सुभाष, राजवीर, संतोष, मनीष, राजू समेत बीस से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया।
मुझे बचा लो, नहीं तो मर जाऊंगा
हादसे के बाद कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें कैंटर चालक जितेंद्र के दोनों पैर फंस गये। लोगों ने चालक को निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस बीच कैंटर चालक चीखता रहा कि मुझे बचा लो, नहीं तो मर जाऊंगा। बाद में ट्रैक्टर से कैंटर को खींचकर निकाला गया।