दौराला - दौराला मार्ग पर खेत में पलटा पड़ा टाइल्स से भरा ट्रक। स्रोत : संवाद
दौराला। दौराला-मसूरी मार्ग पर शनिवार देर रात एक वाहन को बचाने के प्रयास में टाइल्स से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, जबकि ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।
राजस्थान निवासी चालक गोवर्धन गुजरात से मवाना के लिए टाइल्स लेकर ट्रक से जा रहा था। देर रात जब वह दौराला-मसूरी मार्ग पर काली नदी से आगे पहुंचा, तभी सामने आए एक वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक का पहिया सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदे गए गड्ढे में उतर गया। इससे चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया। हादसे के बाद चालक किसी तरह ट्रक से सुरक्षित बाहर निकल आया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि ट्रक को नुकसान पहुंचा है। बाद में ट्रक को निकालने की व्यवस्था की गई।