फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दर्दनाक हादसा: दो ट्रकों में भीषण टक्कर, बुरी तरह फंसा था चालक, मौत से परिवार में मचा कोहराम

Fri, 21 Apr 2023 03:07 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज़ एजेंसी, मेरठ

सार

हाईवे पर दर्दनाक हादसा : शोभापुर के सामने दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। बताया गया कि चालक बुरी तरह फंसा था। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में ट्रक चालक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शोभापुर के सामने दो ट्रकों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


राजस्थान के जयपुर जिले के छिंदमेढ़ गांव निवासी बृजमोहन पुत्र जयराम ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई लगभग 25 वर्षीय रामशरण ट्रक चलाने का काम करता था। गुरुवार शाम उसका छोटा भाई जयपुर से ट्रक में तरबूज लेकर मेरठ के लिए चला था। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिल्ली की तरफ से दो ट्रक आ रहे थे। इसी बीच आगे चल रहे ट्रक ने एक वाहन को बचाने के चक्कर में अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर अगले ट्रक के पीछे के हिस्से से जा टकराया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, चालक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गया। इस दौरान धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। राहगीरों की भीड़ भी मौके पर इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, इस काम के लिए घर से निकला था नौकर

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर युवक को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस घायल युवक को लेकर पास के अस्पताल में पहुंची, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के मोबाइल से परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। 

यह भी पढ़ें: गुंडागर्दी: बर्गर के ऑर्डर में देरी पर पूर्व सांसद के बेटे ने तानी रिवॉल्वर, सहमे लोग, CCTV से सामने आएगा सच

उधर, युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, शुक्रवार दोपहर के समय परिजन भी थाने पहुंच गए। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं दोनों ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें