मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में पकड़ी गई असलहा फैक्टरी को निकाय चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि निकाय चुनाव से पहले वहां पर बड़ा स्टॉक तैयार किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है कि कहीं निकाय चुनाव में तो यह इस्तेमाल नहीं होने थे।
थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक हुई जांच में पता चला है कि आरोपी अनस की देख-रेख में पूरी फैक्टरी चलती थी, जो जमानत पर आया हुआ है। असलहे कैसे बनाए जाते हैं और उसमें क्या-क्या सामान चाहिए इसके लिए उसने यू-ट्यूब का सहारा लिया। करीब दो महीने तक इसकी पूरी प्रैक्टिस की, जिसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर सभी सामान इकट्ठा करना शुरू कर दिया।