फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुर्घटना के मामले में ट्रक चालक व हेल्पर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना (मेरठ)। किशनपुर बिराना मार्ग पर डंपर द्वारा बिजली के खंभों को क्षतिग्रस्त करने और खंभे के नीचे आकर बाइक पर सवार तीन लोगों के घायल होने के मामले में गांव जंधेड़ी निवासी राजबीर ने डंपर चालक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक चालक व हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार को किशनपुर बिराना मार्ग पर दूरभाष केंद्र के पास एक डंपर में बिजली के तार उलझने के कारण चार खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। खंभे के नीचे दबने से उधर से गुजर रहे बाइक सवार गांव जंधेड़ी निवासी सरगम, उसकी बहन शिप्रा घायल हो गए थे। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया था। इस मामले में आसपास के लोगों व ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया था। पीड़ित के परिजन राजबीर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके परिजन शिप्रा व सरगम गांव जंधेड़ी से मवाना आ रहे थे। मवाना में आरा मशीन के पास पहुंचे तो तभी एक डंपर के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। घायलों को मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि ट्रक चालक फारूक व हेल्पर मोहम्मद साबिर निवासी कैराना शामली को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें