फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। भोला रोड स्थित पठानपुरा गांव के सामने एक स्कूटी सवार व्यक्ति को डंपर ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चमन लाल (52) पुत्र स्व. खजान सिंह निवासी गांव पेपला इद्रीशपुर परतापुर स्थित ट्रांसफार्मर कंपनी में जॉब करता था। बृहस्पतिवार देर शाम ड्यूटी कर स्कूटी से घर लौट रहा था। भोला रोड पर गांव पठानपुरा के सामने पीछे से आ रहे ईंटों से भरे डंपर ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर बीपी राणा का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, परिजनों ने बताया कि चमन लाल के चार बच्चे हैं, जिनमें बेटे मोनू व राहुल तथा बेटी सुधा व सुषमा हैं। पत्नी भगवती देवी व बच्चों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें