दौराला। मालगाड़ी में चीनी लोड कराने के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आने से क्लीनर की मौत हो गई। वहीं, जीआरपी ने क्लीनर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अटौरा निवासी परिचालक आसिफ बृहस्पतिवार को मवाना शुगर मिल से चीनी लेकर ट्रक से दौराला स्टेशन पर पहुंचा। बताया कि इस दौरान मजदूर चीनी के बोरों को मालगाड़ी में लोड करा रहे थे। इस दौरान आसिफ मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर चढ़ गया। यहां से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आने से आसिफ बुरी तरह से झुलस गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि मामला जीआरपी के अधिकार क्षेत्र का है।