फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति बनाए रखने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। थाना क्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर स्थित नगर पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एसडीएम मवाना ऋषिराज सिंह, तहसीलदार अजय उपाध्याय, किठौर इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने कस्बे के सैकड़ों गण्यमान्य लोगों से भाईचारे और अमन चैन के साथ रहने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। वहीं, लोगों को शपथ दिलाई। इस दौरान शाहजहांपुर चेयरपर्सन पति तबारक उल्ला खां समेत कई गण्यमान्य व्यक्तियों ने विचार रखे। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को शांति सद्भावना बनाए रखने का आश्वासन दिया। बैठक के समापन पर कस्बा निवासी मोहम्मद शाद के आह्वान पर राष्ट्रीय गीत गाया गया। इस मौके पर शाहीन खान, मसीउल्ला खान, खुर्शीद खां, जाकिर खान, इलियास खां, शाहिद, रियातुल्ला खां, सगीर शाह, इकरार खां, आजाद, छोटेलाल समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं, इंस्पेक्टर ने किठौर, राधना, ललियाना जड़ौदा, कायस्थ बड्ढा आदि गांवों में भी बैठकें कीं।
विज्ञापन

पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया
बहसूमा की रामराज पुलिस चौकी एवं अकबरपुर सादात में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की बैठक हुई। इसमें नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया। रामराज पुलिस चौकी पर थाना प्रभारी शिवदत्त ने नागरिकता संशोधन कानून के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बैठक में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी गांव एवं गली में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। आपसी सहयोग से ही किसी भी घटना से बचा जा सकता है। यहां पर ग्राम प्रधान जितेंद्र, धर्मेंद्र फौजी, सुरेंद्र प्रधान, बिधिचंद शर्मा, राजीव छाबड़ा, विपिन मनचंदा, अशोक सिंगला, रोहित बंसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें