फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एंबुलेंस-कार की जबरदस्त भिड़ंत, महिला समेत दो की मौत कई गंभीर

Thu, 06 Sep 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बिजनौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां नूरपुर मार्ग स्थित विवेक कॉलेज के सामने एंबुलेंस और कार की भिड़ंत में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे जानें हादसे का पूरा हाल:- 
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों पर नियंत्रण नहीं कर पाए चालक

गुरूवार की सुबह जनपद बरेली निवासी सचिन कुमार (30), पत्नी मीनू (25) बरेली के ही कांशीधामपुर निवासी लोकेश कुमार (32) एंबुलेंस से मीनू का इलाज कराने के लिए मुजफ्फरनगर के गंगदासपुर जा रहे थे। जबकि कार सवार शुभम अग्रवाल (30), उस्मान (45) निवासी मोहल्ला जाटान बिजनौर किसी काम से नूरपुर जा रहे थे। नूरपुर मार्ग स्थित विवेक कॉलेज के सामने एंबुलेंस और कार की भिड़ंत हो गई।

कार में सवार उस्मान और एंबुलेंस में सवार मीनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन, शुभम, लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहनों की स्पीड बहुत तेज थी।

चालक वाहनों पर नियंत्रण नहीं कर आए, जिसके कारण हादसा हुआ। हादसे के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद तीनों घायलों को नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें