फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शादी की पहली रात पत्नी को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, परेशान पति ने SSP ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार

Mon, 05 Jan 2026 05:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के प्रेम संबंधों से परेशान पति ने SSP ऑफिस पहुंचकर न्याय की मांग की है। पति का आरोप है कि शादी की पहली रात ही पत्नी ने उसे सच्चाई बता दी थी।

विज्ञापन
पीड़ित पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेम संबंधों से तंग आकर SSP कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पति का कहना है कि उसका वैवाहिक जीवन शुरू से ही तनावपूर्ण रहा।
विज्ञापन


शादी की पहली रात किया खुलासा
पीड़ित पति ने अधिकारियों को बताया कि शादी की पहली रात से ही उसकी पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी। पत्नी ने उसी रात यह कहकर उसे स्तब्ध कर दिया कि वह पहले अपने पूर्व प्रेमी से शादी कर चुकी है और उसी से संबंध रखना चाहती है।

यह भी पढ़ें: Meerut: ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे नायब सूबेदार अरुण यादव शहीद, ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

मानसिक प्रताड़ना का आरोप
पति का आरोप है कि पत्नी लगातार अपने प्रेमी से संपर्क में रहती है, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चुका है। आए दिन घर में झगड़े होते हैं और पत्नी उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी देती है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग
पीड़ित पति ने SSP ऑफिस में लिखित शिकायत देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि वह इस मानसिक तनाव के चलते सामान्य जीवन नहीं जी पा रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP कार्यालय से संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाकर बयान लिए जाएंगे और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें