फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : रजिस्टर में गांव का हाल लिखेंगे थानेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव :
विज्ञापन

रजिस्टर में गांव का हाल लिखेंगे थानेदार
-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दिया गया स्पेशल टास्क
- प्रत्येक गांव के संवेदनशील मुद्दों का तैयार होगा रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव शांतिपूर्ण कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस बार थानेदार विशेष रजिस्टर लेकर गांव दर गांव निकलेंगे। प्रत्येक गांव के संवेदनशील बिंदु रजिस्टर में लिखने होंगे। समय-समय अधिकारी भी इस रजिस्टर के विषय में अपडेट लेंगे। हर गांव पर निगरानी के लिए यह रजिस्टर महत्वपूर्ण होगा। रोजाना एक गांव के भ्रमण का लक्ष्य रखा गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए थानेदारों को रजिस्टर बनाने का 'स्पेशल टास्क' दिया गया है। उद्देश्य यह है कि गांव की हर छोटी से छोटी गतिविधि पर नजर रखी जा सकें। थानेदार अपने-अपने क्षेत्र के हर गांव का भ्रमण करेंगे। सोशल पुलिसिंग को बढ़ावा देते लोगों के बीच रहेंगे। महिलाओं को विशेष तौर पर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

थानेदारों को रजिस्टर में दर्ज करना होगा कि वह किस-किस गांव में जा रहे हैं। किन किन मुद्दों पर चर्चा की गई। बातचीत के दौरान क्या क्या संवेदनशील मुद्दे सामने आए। खुराफाती लोगों का विवरण भी वह इसमें दर्ज करेंगे। महत्वपूर्ण यह है कि सर्किल अफसर के अलावा एसपी देहात खुद हर सप्ताह इस रजिस्टर की निगरानी करेंगे। थानेदार के सामने गांव का कोई छोटा विवाद या मनमुटाव जैसा प्रकरण सामने आता है तो वह निस्तारित कराएंगे। जमीन, चकरोड से जुड़े विवाद का तहसील दिवस और समाधान दिवस पर शत प्रतिशत निराकरण कराकर हर पक्ष को संतुष्ट करेंगे।
विज्ञापन

थानेदारों को टास्क दिया गया है, जिसमें हर रोज वह एक गांव का भ्रमण करेंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पुलिस से जोड़ने का लक्ष्य दिया है। ताकि कहीं कोई विवाद किसी तरह का उठे तो पुलिस को बिना देरी उसकी जानकारी मिल जाये। भ्रमण से जुड़ा हर विवरण क्रॉस चेक किया जा रहा है। - केशव कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें