फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपह्त युवती को राजस्थान पुलिस ने सिसौली से किया बरामद, कचहरी में बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपह्त युवती को राजस्थान पुलिस ने सिसौली से किया बरामद, कचहरी में बखेड़ा
विज्ञापन

- युवती बताई गई राजस्थान के एक विधायक की करीबी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राजस्थान से अपह्त युवती सिसौली गांव से बरामद हो गई। युवती प्रेमी के साथ गांव में रह रही थी। पुलिस पहुंची तो युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। राजस्थान पुलिस कोर्ट से सर्च वारंट लेकर आई थी। इसको लेकर कचहरी में बखेड़ा हो गया।
राजस्थान के जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र की एक युवती 25 फरवरी को संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। युवती के अपहरण का मुकदमा राजस्थान में दर्ज हुआ था। राजस्थान की पुलिस ने युवती की लोकेशन पता करके मंगलवार मेरठ में मुंडाली क्षेत्र के सिसौली गांव में दबिश दी। जहां से युवती अपने प्रेमी के घर से बरामद हो गई। मुंडाली पुलिस और राजस्थान की पुलिस युवती को एसपी देहात के ऑफिस में ले आए।
विज्ञापन

इसके बाद प्रेमी-युगल के पक्ष में अधिवक्ता एसपी देहात आफिस में पहुंच गए। विवेचक ने 161 के बयान दर्ज किए। युवती ने प्रेमी के साथ जाने पर सहमति जता दी। जबकि राजस्थान पुलिस कोर्ट का सर्च वारंट लेकर आई थी और वह युवती को अपने साथ ले जाने की बात कहने लगी। पुलिस ने युवती को मेरठ कचहरी में 164 के बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया। जहां पर एक तरफ अधिवक्ता आ गए और दूसरी तरफ राजस्थान पुलिस अपनी बात कह रही थी।
अधिवक्ताओं का कहना है कि युवती के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करें। कचहरी में हंगामा हो गया। जानकारी लगते ही सिविल लाइन समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को राजस्थान पुलिस के साथ रवाना कर दिया गया है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर युवती को राजस्थान पुलिस के साथ रवाना किया गया है। राजस्थान में ही इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज है। राजस्थान पुलिस के पास कोर्ट का ऑर्डर भी था।
राजस्थान के एक विधायक का था दबाव
पुलिस सूत्रों का कहना कि युवती राजस्थान के एक विधायक के करीबी की बेटी थी। उक्त विधायक ने पुलिस अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और युवती को राजस्थान पुलिस की सुपुर्दगी में देने की बात कही। शायद यही वजह रही कि मेरठ पुलिस बैकफुट पर रही है। युवती के बयान होने के बावजूद उसे राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया है।
तीन साल से फेसबुक पर विक्की से थी दोस्ती
पुलिस ने बताया कि सिसौली गांव निवासी विक्की से राजस्थान की युवती की दोस्ती तीन साल पहले फेसबुक पर हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर फोन पर बात का सिलसिला शुरू हो गया। बताया गया कि युवती खुद ही राजस्थान से मेरठ सिसौली में विक्की के पास आई थी।
पुलिस ने युवती के मोबाइल की सीडीआर निकाली और विक्की के गांव का पता निकाला, फिर युवती को सिसौली गांव से बरामद किया। युवती ने एक मार्च को विक्की से शादी करना बताया है। युवती शादी करने की बात राजस्थान पुलिस को बता चुकी और अपने बयान में पति विक्की के साथ ही रहने को कहां है। इसके बावजूद भी राजस्थान पुलिस युवती को अपने साथ ले गई। पुलिस का तर्क है कि युवती को राजस्थान कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां पर उसके बयान दर्ज होंगे। उसी के आधार पर निर्णय होगा।
प्रेमी-युगल कंकरखेड़ा से बरामद, थाने में हंगामा
मेरठ। तीन दिन पहले लापता हुए प्रेमी-युगल को पुलिस ने कंकर खेड़ा से बरामद कर लिया। इसके बारे में जानकारी लगते युवती की मां थाने में पहुंच गई। मां और बेटी में पुलिस के सामने ही बहस हो गई। जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया।
नौचंदी थानाक्षेत्र के नेहरू नगर की रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी के साथ तीन दिन पहले फरार हो गई। जिसका मुकदमा युवती के परिजनों ने नौचंदी थाने में अपहरण का केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने युवती को प्रेमी के साथ कंकर खेड़ा से बरामद कर लिया। जहां पर वह दोनों एक किराए के मकान में रह रहे थे। इसकी जानकारी लगते ही युवती की मां परिजनों के साथ थाने में पहुंच गए जहां पर युवती ने प्रेमी के साथ शादी करने और अब उसी के साथ रहने की बात कह दी।
विज्ञापन

जबकि युवती की मां उसे अपने साथ चलने के लिए कहती रही। इस बात को लेकर पुलिस के सामने मां बेटी में बहस हो गई। जिसको लेकर वहां पर हंगामा हो गया। पुलिस ने महिला को अलग किया और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की बात कही। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगे। कोर्ट के आदेश पर पालन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें