फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महान कवि बशीर बद्र को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
मेरठ साहित्यिक संस्था ईर्तिका ए अदब उर्दू के तत्वाधान में आयोजित शोक सभा। (स्त्रोत आयोजक) फलावद
विज्ञापन
साहित्यिक संस्था ईर्तिका ए अदब ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
विज्ञापन

फलावदा। मेरठ साहित्यिक संस्था ईर्तिका ए अदब उर्दू के तत्वाधान में एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें विख्यात उर्दू कवि बशीर बद्र की इंतकाल पर शोक व्यक्त किया गया। सभा की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन सैयद मेराजुद्दीन ने की।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष मास्टर फैयाज अली नादिर ने बशीर बदर के साहित्यिक गुणों का वर्णन करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के कोषाध्यक्ष अतीक उर रहमान रिजवी ने मृतक के शायराना खूबियों का जिक्र करते हुए उनके गुणों को सराहा l पूर्व चेयरमैन अब्दुस समद ने कहा बशीर बदर एक महान शायर थे, ऐसे शायर बरसों के बाद धरती पर जन्म लेते हैं। संस्था के संरक्षक शायर अनवार उल हक शादां ने कहा कि बशीर बद्र एक बहुत बड़े बुद्धिजीवी और महान शायर थे। उनके शेरों में जीवन शैली का सुंदर वर्णन मिलता है। अंत में पूर्व चेयरमैन सैयद मैराजुद्दीन ने कहा उनके जाने से उर्दू साहित्य में कमी व्यक्त की जाएगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। सभा में मिर्जा हसीमुद्दीन हमदम,नायब सलाउद्दीन, निसार अहकर, कारी मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद एहसान, मिर्जा हसीमुद्दीन हमदम, चांद रिजवी, डॉक्टर सलीम खान, जफर अब्बास, ताजुद्दीन ताज, हाफिज मोहम्मद दानिश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें