मोदीपुरम। लोटस टावर कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बृहस्पतिवार को अमर उजाला शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
राजेंद्र चौहान ने कॉलोनी के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजाद कराने के लिए काफी यातनाएं सहीं। उन्हीं की देन है कि आज हम आजाद भारत में सांस ले रहें हैं। इस दौरान विवेक, एसपी कौशिक, ब्रह्म सिंह, दीपक मित्तल, नरेंद्र, जेएस गुप्ता, राजकुमार राकेश, अंकित, गणेश, अमित आदि मौजूद रहे। संवाद