फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शोक सभा में डॉ. आशुतोष पूनिया को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
रोहटा। गांव डालमपुर में डॉ. आशुतोष पूनिया की शोकसभा में शामिल ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहटा। एक सप्ताह पूर्व बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर सड़क हादसे में असमय जान गंवाने वाले डॉ. आशुतोष पूनिया की स्मृति में सोमवार को उनके गांव डालमपुर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, चिकित्सकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने यज्ञ हवन में आहुतियां देकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया।
सोमवार को मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एमएलसी अश्वनी त्यागी के भतीजे अंकित त्यागी निवासी डिफेंस कॉलोनी कंकरखेड़ा, गांव डालमपुर निवासी डॉ. आशुतोष पूनिया और अंकित त्यागी के पीएसओ महेश कुमार निवासी जसनावली जिला बुलंदशहर की गुलावठी के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सोमवार को शोक सभा से पूर्व शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। उपस्थिति लोगों ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह सतवाई, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, विजेंद्र प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक, डॉ. जेवी चिकारा, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. आरुषि सिरोही, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, डॉ. अशोक, लेखराज पावी आदि शोक सभा में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें