हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए। (स्त्रोत आयोजक) परीक्षितगढ।
परीक्षितगढ़। आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में एवं पूज्य रवि शंकर की प्ररेणा से आठवां श्री हनुमान चालीसा एकादश का पाठ नगर के शिव मंदिर में किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पुलकित त्यागी ने बताया सामूहिक आध्यात्मिक आयोजन से समाज में सकारात्मक सोच, मानसिक शांति, सद्भाव आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। इस दौरान सपना अग्रवाल, गणेश, ब्रिजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।