शगुन के तौर पर दिए थे रुपये और गुड़
मई 1987 में अटल बिहारी वाजपेयी ने सहारनपुर के क्षेत्र रहे हरिद्वार, रुड़की, देवबंद, बेहट, गंगोह, बड़गांव और शहर में एक दिन में सात सभाएं की थी। तब लोगों ने शगुन के तौर पर उन्हें तीन लाख 88 हजार रुपये एकत्र करके दिए थे। बड़गांव के लोगों ने उन्हें गुड़ भेंट किया था। एक दिन में सात सभाएं करने से अटलजी की तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें अपना गुवाहटी दौरा रद्द करना पड़ा था।
सुशासन दिवस पर मंडी में होगा कार्यक्रम
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनेगा। शुक्रवार को मंडी में होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही होंगे। दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को ऑनलाइन संबोधित करेंगे।