फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। खेल निदेशालय की ओर से सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एथलेटिक्स प्रतियोगिता 24 और 25 अगस्त को मेरठ में ही होगी। इसके लिए लेकर बृहस्पतिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल हुए। इसमें वाॅलीबाल, टेनिस, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारत्तोलन, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन समेत सभी इवेंट में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
पहले यह प्रतियोगिता 19 और 20 अगस्त को होनी थी लेकिन बाद में इसकी तिथि में बदलाव कर इसे 24 और 25 अगस्त तय किया गया। बृहस्पतिवार को इन सभी प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय ट्रायल हुए। इस दौरान 60 से अधिक खिलाड़ियों ने ट्रायल प्रक्रिया में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद आदि इवेंट में प्रतिभा दिखाई। अब 18 और 19 अगस्त को मंडलीय ट्रायल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल स्तरीय ट्रायल प्रक्रिया में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। मंडल के ट्रायल के बाद ही सभी प्रतियोगिता के लिए मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में वालीबाल स्टेट अयोध्या में, तैराकी बरेली में, बास्केटबाल बस्ती में, बैडमिंटन प्रयागराज में, कबड्डी रायबरेली में, शतरंज लखनऊ में, भारोत्तलन अमेठी में, एथलेटिक्स मेरठ में, फुटबाल उन्नाव में, कैरम कानपुर में, ब्रिज लखनऊ में, कुश्ती आजमगढ़ में, पावर लिफ्टिंग गाजियाबाद में, क्रिकेट कानपुर में, हॉकी वाराणसी में, खो-खो कासगंज में और योगासन प्रतियोगिता लखनऊ में होगी। ये सभी प्रतियोगिताएं प्रत्येक जिलों में 24 और 25 अगस्त को ही होगी। मेरठ में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के सभी मंडल से टीमें मेरठ पहुंचेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें