- 31 मार्च से वाराणसी में होगी जूनियर पुरुष और महिला वर्ग में होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जूनियर पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और बालिका वर्ग फ्री स्टाइल उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 31 मार्च से दो अप्रैल तक वाराणसी में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिला मेरठ की टीम भी भाग लेगी। इसके लिए 18 मार्च को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद जिले की टीम का चयन होगा।
जिला कुश्ती संघ के सचिव डॉ. जबर सिंह सोम ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित रुस्तम-ए जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन होगा। ट्रायल सुबह नौ बजे से शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल में जिन पहलवानों का जन्म 2006 या 2007 में हुआ है, वे भाग लेंगे। जन्म और सत्यापन के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, जन्म प्रमाणपत्र मान्य होगा।
फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम भार वर्ग, 61 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 74 किलोग्राम, 79 किलोग्राम, 86 किलोग्राम, 92 किलोग्राम, 97 किलोग्राम, 125 किलोग्राम के लिए पहलवान चुने जाएंगे। ग्रीको रोमन में 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 63 किलोग्राम, 67 किलोग्राम, 72 किलोग्राम, 77 किलोग्राम, 82 किलोग्राम, 87 किलोग्राम, 97 किलोग्राम और 130 किलोग्राम भार वर्ग में पहलवान शामिल होंगे। महिला वर्ग में 50 किलोग्राम, 53 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 59 किलोग्राम, 62 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 68 किलोग्राम, 72 किलोग्राम और 76 किलोग्राम भार वर्ग में महिला टीम चयनित होगी।